फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The councilor lost his temper when the meeting was concluded with majority vote despite opposition.

Sant Kabir Nagar News: विरोध के बावजूद बहुमत से बैठक संपन्न होने से आपा खो बैठा था सभासद

Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The councilor lost his temper when the meeting was concluded with majority vote despite opposition.
संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा बोर्ड की बैठक बहुमत से संपन्न हो जाने के चलते सभासद शशि कपूर राय आक्रोशित था। इसी आक्रोश में आकर उसने पहले धर्मसिंहवा चौराहे पर हंगामा किया। इसके बाद उधर से गुजर रही पीआरवी टीम पर साथियों के साथ हमला भी कर दिया। पीआरवी चालके की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि धर्मसिंहवा नगर पंचायत की बैठक शुक्रवार को थी। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में कुल 15 सभासद हैं। इन सभासदों में से कुल आठ सभासद शशिकपूर राय के गुट के थे। शशिकपूर की मंशा यह थी कि उसके साथ जब आठ सभासद हो जाएंगे तो बहुमत उसके साथ हो जाएगा और बोर्ड की बैठक कोरम के अभाव में संपन्न्न हीं हो पाएगी। लेकिन मौके पर एक सभासद अध्यक्ष बसीउददीन के गुट में शामिल हो गया।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि बोर्ड में अध्यक्ष को लेकर 9 लोग हो गए और बैठक बहुमत से संपन्न हो गई। बैठक बहुमत से संपन्न हो जाने से ही शशिकपूर नाराज था। जब मौके पर वह कुछ नहीं कर सका तो चौराहे पर जाकर हंगामा करने लगा। पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में डायल 112 वाहन के चालक रोहिताश्व पाण्डेय की तहरीर के अनुसार 16 जनवरी की शाम 06:25 बजे वह अपनी टीम के एचसीपी कन्हैया लाल यादव व कांस्टेबल रणवीर कुमार कृष्णा के साथ गश्त करते धर्मसिंहवा थाने पर पहुंचे। तभी गाड़ी पर शशिकपूर राय पुत्र हरिगोविंद राय निवासी बरगदवा माफी ने डंडे से हमला कर दिया। उसके भाई हरिगोविंद राय तथा वीरेन्द्र पांडेय एवं धर्मेन्द्र पांडेय पुत्रगण चन्द्रशेखर पाण्डेय निवासी धर्मसिंहवा भी थे। गाली देते हुए मुझे मारने-पीटने लगे। जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खोला तो उपरोक्त लोगों ने वाहन की एमडीटी पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब एचसीपी कन्हैया लाल यादव व सब कमांड़र आरक्षी रणवीर कुमार कृष्ना वाहन से उतर कर समझाने की कोशिश की तो शशि कपूर राय अपने साथियो के साथ रणवीर कुमार कृष्ना को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी और मारपीट करने लगे, उन लोगों की वर्दी भी फट गई। उसी दौरान रणवीर कुमार कृष्णा की पहनी हुई सोने की चेन भी गिर गई जो नही मिली। हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल यादव को भी वह और उनके साथियों ने धकेलकर गिरा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed