फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cook was beaten to death in the dispute over the partition

बंटवारे के विवाद में रसोइयां को पीट कर मार डाला

Tue, 28 Jun 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The cook was beaten to death in the dispute over the partition
बंटवारे के विवाद में रसोइयां को पीट कर मार डाला
विज्ञापन

जेठ-जेठानी समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के डिहुलिया में सोमवार देर शाम बंटवारे के विवाद में जेठ-जेठानी ने बेटे के साथ मिलकर रसोइयां को पीट कर मार डाला। मंगलवार को पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
ग्राम पंचायत पचेठी के राजस्व गांव डिहुलिया निवासी राममुनेश का आरोप है कि सोमवार को उसके भाइयों में सहमति से आपसी बंटवारा हुआ। बंटवारे से सभी भाई खुश थे। उसकी 35 वर्षीय पत्नी हेमवंती देवी प्राथमिक विद्यालय डिहुलिया में रसोईयां के पद पर कार्यरत है। विद्यालय बंद होने के बाद एक बजे पत्नी घर लौटी। पति-पत्नी बंटवारे को लेकर आपस में बातचीत करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान उसके सगे भाई चंदभूषण पत्नी फूलमती और बेटे दिलीप के साथ पहुंच गए और उसे अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि लोग लाठी, डंडे से उसे और पत्नी को मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसका सिर फूट गया और पत्नी को भी चोटें आईं। घटना के बाद गांव के लोग जुट गए और समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वह उपचार कराने चले गए।
विज्ञापन

अस्पताल से उपचार कराकर जब शाम को घर लौटे तो उक्त तीनों लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि लोग उसकी पत्नी को भी मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सगे भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। उसी विवाद में जेठ-जेठानी ने बेटे के साथ मिलकर हेमवंती और उसके पति राममुनेश की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल हेमवंती की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी चंद्रभूषण, जेठानी फूलमती और उसके बेटे दिलीप के खिलाफ गैर इरादत हत्या का केस दर्ज किया गया। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed