फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The condition of the road has deteriorated due to the rains and the pedestrians are troubled

Sant Kabir Nagar News: गड्ढों में तब्दील सड़क की बरसात में बिगड़ी सूरत, राहगीर परेशान

Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road has deteriorated due to the rains and the pedestrians are troubled
खैरहवा हरपुर बर‌ईपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील जल भराव राहगीरों के लिए बनी समस्या
मेंहदावल। क्षेत्र में बदहाल सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क की सूरत बरसात में बिगड़ गई है। सड़क पर कीचड़ व जलभराव के कारण दुर्घटनाएं भी हो जा रही हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल के पूर्वी हिस्से में स्थित खैरहवा चौराहा से मधईपुर होकर हरपुर बरईपुर जाने वाला मार्ग लम्बे समय से गड्ढों में तब्दील है। सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जन प्रतिनिधि से लेकर लोक निर्माण विभाग तक के जिम्मेदारों से गुहार लगाई। सड़क को गड्ढा मुक्त करने का शासन ने फरमान भी जारी किया लेकिन अमल नहीं किया गया। गड्ढों में तब्दील सड़क की हालत बारिश ने और भी ज्यादा खराब कर दी है। स्थानीय निवासी तारकेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, शंभू यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, लालचंद, दिलीप कुमार, संतोष सिंह, गुड्डू शुक्ला, आदित्य शुक्ला, डॉ. बजरंग बहादुर सिंह, रजनीश सिंह व अन्य ने बताया कि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। तीन से चार फीट गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायतों के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि कई सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। उक्त सड़क की भी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed