{"_id":"67ae378a9002d599f6002e52","slug":"the-condition-of-maghar-katsahra-road-will-improve-government-allocated-budget-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-128519-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर-कटसहरा मार्ग की सुधरेगी दशा, शासन ने आवंटित किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर-कटसहरा मार्ग की सुधरेगी दशा, शासन ने आवंटित किया बजट
Thu, 13 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बहु प्रतीक्षित मगहर-कटसहरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। यह मार्ग पिछले 10 सालों से बदहाल है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग की बदहाली को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद के साथ मोहम्मदपुर कठार में मारपीट की घटना हुई थी।
मगहर से कटसहरा मार्ग की कुल लंबाई 3.6 किलोमीटर है। यह मार्ग हरनही होकर खजनी को जोड़ता है। इस मार्ग से होकर लोगों का आना जाना होता है। यह सड़क करीब दस साल से बदहाल है। सड़क जगह-जगह टूट गई है। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हुई है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इस मार्ग को लेकर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ मोहम्मदपुर कठार में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें मुकदमा दर्ज होने के साथ ही कई लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
अब इस मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए प्रशासन ने सुधि ली है। सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह सड़क करीब सात मीटर चौड़ी होगी। जल्द ही सड़क के निर्माण की शुरूआत होने की उम्मीद है। इससे इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
21 अप्रैल 2024 को कैबिनेट मंत्री के साथ हुई थी मारपीट
मगहर-कटसहरा मार्ग की बदहाली को लेकर 21 अप्रैल 2024 को मोहम्मदपुर कठार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ मारपीट की घटना हुई थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहम्मदपुर कठार के हरिराम निषाद के घर शादी में गए थे, वहां पर गांव के कुछ लोगों ने सड़क न बनने पर आक्रोश जताया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी, जिसमें डॉ. संजय निषाद के पीएसओ विनोद कुमार यादव ने गांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोगों ने जताई खुशी, सफर आसान होने की जगी उम्मीद
मारपीट की घटना में अभियुक्त बनाए गए राधेश्याम यादव का कहना है कि सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने से खुशी है। इससे सफर आसान होगा और दुश्वारियां दूर होगी। जो घटना हुई वह अप्रत्याशित थी। अब इस बात का संतोष है कि सड़क बन जाएगी और क्षेत्र का विकास होगा। हरिराम निषाद कहते हैं कि सड़क के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होने से लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं मगहर के मुस्तफा अली बताते हैं कि इस रास्ते जाने से काफी दिक्कत होती थी। लोग गीडा होकर खजनी जाते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खजनी की तरफ आने-जाने में मिलेगी सहूलियत
मगहर-कटसहरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से खजनी, गोला आदि क्षेत्रों को ओर से आने-जाने की सफर आसान हो जाएगा। यह मार्ग गोरखपुर जिले की सीमा में पहले से सड़क चौड़ीकरण हो चुका है। ऐसे में अब सफर में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कोट
मगहर-कटसहरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बनने के बाद लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
-आरके पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोनिवि