फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Common Service Centre was handed over five months ago but has not been operational.

Sant Kabir Nagar News: पांच माह पहले हैंडओवर हुआ काॅमन सर्विस सेंटर, नहीं हुआ संचालन

Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Common Service Centre was handed over five months ago but has not been operational.
सेमरियावां में बना कामन सर्विस सेंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर सेमरियावां में छह वर्षों से बन रहे कामन सर्विस सेंटर का निर्माण कार्य पांच साल में पूरा कर कार्यदायी संस्था ने पांच माह पहले ही हैंडओवर कर दिया है, लेकिन अभी तक सेंटर का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी वाले गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करने के लिए मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 700 वर्ग मीटर निशुल्क भूमि आवंटित करने का निर्देश शासन स्तर से मिला था। इसी योजना के तहत सेमरियावां ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय के ठीक पीछे की भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन


भूमि आवंटित होने के बाद शासन ने एक करोड़ 39 लाख 60 हजार 628 रुपये प्रति कॉमन सर्विस सेंटर की स्वीकृत प्रदान की। वक्फ बोर्ड निगम के अवर अभियंता विमलेश सिंह की देखरेख में कार्यदायी संस्था कॉमन सर्विस सेंटर के लिए 467 वर्ग मीटर में निर्माण कराया शुरू कराया। निर्माण कार्य कुछ माह चला। लगभग छह फीट दीवार खड़ी कर शेष कार्य कार्यदायी संस्था ने भवन को आधा अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बजट का अभाव बताया गया। बजट मिलने के बाद दिसंबर 2025 में काॅमन सर्विस सेंटर का निर्माण पूरा हो गया है। नए साल में कॉमन सर्विस सेंटर संचालित होने की उम्मीद जगी है, लेकिन केंद्र संचालित न होने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
कॉमन सर्विस सेंटर निर्माण में हॉल, दो मिनी हॉल, कंप्यूटर कक्ष, डाटा कंट्रोल सेंटर, इंचार्ज कक्ष, वेटिंग हॉल के साथ ही प्रत्येक भाग में प्रसाधन कक्ष, किचन व स्टोर रूम, पेय जल सुविधा, रख-रखाव कार्यालय कक्ष व चौकीदार कक्ष बनाया गया है।


000000

काॅमन सर्विस सेंटर का संचालन होने से मिलेगा फायदा

कॉमन सर्विस सेंटर से आय, जाति, निवास, खतौनी, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के निवासी फुजैल नदवी, शोएब नदवी, एजाज मुनीर, अफजाल अहमद आदि ने बताया कि काॅमन सर्विस सेंटर बनने के बाद हैंडओवर हो गया है, लेकिन संचालन शुरू न होने से समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed