{"_id":"684f143ea5776ff267085565","slug":"the-clothing-market-is-on-the-brink-of-disaster-security-arrangements-are-minimal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-134157-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तबाही के मुहाने पर कपड़ों का बाजार, सुरक्षा के इंतजाम मामूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तबाही के मुहाने पर कपड़ों का बाजार, सुरक्षा के इंतजाम मामूली
Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बरदहिया बाजार का एक नजारा जहां खुले में लगती है बाजार
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित बरदहिया बाजार में पूरे पूर्वांचल के साथ ही बिहार और नेपाल से भी लोग कारोबार के सिलसिले में आते हैं। यहां का बाजार खुले मैदान में तख्तों और गुमटियों में लगता है। बाजार पूरे दिन और रात चलता है। बाजार में संकरी गलियों में कपड़े बड़े-बड़े गोदाम हैं। यहां पर पूरी तरह से बिजली के तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। ऐसे में आग लगने की स्थिति में काफी नुकसान भी हो सकता है। वजह यह है कि यहां पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।
शहर की बरदहिया में प्रत्येक शनिवार और रविवार को कपड़े का बाजार लगता है। यहां पर आंबेडकरनगर, बस्ती, आजमगढ़, बनारस, सुल्तानपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। यहां पर सप्ताह में करोड़ों रुपये का व्यापार होता है, लेकिन यहां पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो यहां पर बाजार के दिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी रहती है और न ही दुकानदारों के पास अग्नि शमन यंत्र ही रहते हैं। यह स्थिति तब है जबकि यहां पर संकरी गलियों में तख्त पर छाजन डालकर दुकानें लगती हैं।
यही नहीं कारोबारी यहां पर बड़े-बड़े गोदाम बनाए हुए हैं। ऐसे में यदि आग लगने की घटना हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। यहां के व्यापारियों का कहना है कि बरदहिया बाजार में बिजली के तार उलझे हुए हैं। शहर में बिजली के जर्जर तार व पोल बदले गए, लेकिन यहां की सुधि नहीं ली गई।