फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The city's population of 50 thousand will have to wait for development.

Sant Kabir Nagar News: शहर के 50 हजार की आबादी को करना पड़ेगा विकास का इंतजार

Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The city's population of 50 thousand will have to wait for development.
- सीमा विस्तारित क्षेत्र के विकास की योजनाओं पर नहीं हुआ काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में विकास के लिए करीब पांच करोड़ की कार्ययोजना तैयार है। इसमें क्षेत्रों में सीसीरोड, पेयजल, बिजली व नाली का निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। 10 दिन में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में शहर के विस्तारित क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को विकास के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
एक अक्तूबर 2020 को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार हुआ था। इसमें आसपास के 16 गांवों को शहर में शामिल कर लिया गया। इसमें सरैया, बड़गो, मैलाली, सरौली, सादिकगंज, बनियाबारी, गौसपुर, डीघा, कसैला, मोहद्दीनपुर, खटौली आदि शामिल हैं। यहां विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है। इस बीच नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के बाद लोगों में उम्मीद जगी कि विकास के कार्य होंगे। इसके बाद भी विकास के कार्य शुरू नहीं हो पाए। हालांकि पेयजल, शहरी बिजली आपूर्ति, सीसीरोड, नाली आदि के लिए करीब पांच करोड़ की योजना बनी है, लेकिन वर्तमान में यहां के लोगों अब भी विकास का इंतजार है।
विज्ञापन

हालांकि बरदहिया बाजार से कसैला तक नाली का निर्माण कराया गया है। बनियाबारी से चकदही तक नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन अन्य कार्य अभी भी शुरू नहीं हुए हैं। वर्तमान में यहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहरी बिजली की आस लगाए लोगों को निराशा हाथ लगी है। पेयजल का कार्य होना है, लेकिन इसकी भी शुरूआत नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि आचार संहिता लागू हुई तो करीब छह माह तक विकास का इंतजार करना पड़ेगा। क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार, राधेश्याम, नरेंद्र आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन सिर्फ योजना बनाने तक ही सीमित है। आचार संहिता लागू होने के बाद विकास के कार्य करा पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
सीमा विस्तारित क्षेत्रों में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed