फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The childhood exploits of Krishna were described.

Sant Kabir Nagar News: कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The childhood exploits of Krishna were described.
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आचार्य देवव्रत ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के घर उनके छीके से उतारकर माखन खा लेते हैं और साथी ग्वाल सखाओं को भी माखन खिला देते हैं। जब गोपियां माता यशोदा से श्रीकृष्ण की शिकायत करने पहुंचती हैं तो कृष्ण के रूप और प्रेम के वशीभूत अपनी सुधबुध खो बैठती हैं और शिकायत की जगह प्रशंसा करने लगती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकबार गोपियों ने भगवान कृष्ण को माखन चुराते हुए पकड़ लिया। सभी गोपियां इकट्ठा हो गई और भगवान को माता यशोदा के पास लेकर पहुंचती हैं और माखन चोरी होने की बात बताती हैं। कथा में आगे कहा कि माता यशोदा भगवान की तीन तरह की भक्ति करती हैं, जिसमें मनसा, वाचा और कर्मणा निहित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार के साथ ही शास्त्र और शस्त्र की विद्या सिखाने की जरूरत है। उन्होंने बदलते सामाजिक और पारिवारिक परिवेश पर भी श्रोताओं का ध्यान आकृष्ट किया। इतिहास के पन्नों को पलटते हुए मैकाले की शिक्षा नीति पर भी प्रकाश डाला और बताया कि कैसे गुरुकुल जैसी संस्थाएं बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed