फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cause of death of the pregnant woman is not clear, viscera preserved

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व

Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The cause of death of the pregnant woman is not clear, viscera preserved
संतकबीरनगर। सीएचसी मलौली हैंसर में ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

फिलहाल विसरा सुरक्षित रख दिया गया है। इधर, सीएमओ ने अपर सीएमओ डॉ. रामरतन के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। बता दें कि धनघटा थाना क्षेत्र के बकैनिया पकड़ी निवासी सुनील कुमार की पत्नी मनीषा (25) को प्रसव पीड़ा हुई तो वह बुधवार की सुबह पत्नी को लेकर सीएचसी मलौली हैंसर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर दिन में 12 बजे ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई। कुछ ही देर बाद चिकित्सकाें ने कहाकि बच्ची ने गंदा पानी पी लिया है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे बच्ची की मौत हो गई। जबकि बृहस्पतिवार की सुबह मनीषा को भी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहीं सुबह 10 बजे उसकी भी मौत हो गई। मृतका के पति सुनील ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed