{"_id":"6865760e816ac78d36030107","slug":"the-case-of-theft-of-rs-318-lakh-from-the-trunk-turned-out-to-be-false-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134983-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झूठा निकला डिक्की से 3.18 लाख चोरी होने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झूठा निकला डिक्की से 3.18 लाख चोरी होने का मामला
Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में मंगलवार को बाइक की डिक्की से 3.18 रुपये गायब होने की सूचना देने वाले प्राइवेट संस्था के कर्मी का दावा पुलिस की जांच में गलत मिला है। रुपये चोरी होने का आरोप लगाने वाले ने थाने में माफीनामा देकर अपनी गलती स्वीकारी। नटवा गांव के निवासी सत्यदेव ने मंगलवार को यह आरोप लगाया कि उसकी डिग्गी से 3.18 लाख रुपये चुरा लिए गए हैं। सीसीटीवी खंगाले जाने के बाद पुलिस को सत्यदेव का दावा शुरू से संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।
पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो बुधवार की रात आरोप लगाने वाला अपने बयान से पलट गया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पैसा हड़पने के लिए युवक ने साजिश रची थी। उसने माफीनामा दिया है। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो बुधवार की रात आरोप लगाने वाला अपने बयान से पलट गया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि पैसा हड़पने के लिए युवक ने साजिश रची थी। उसने माफीनामा दिया है। संवाद
विज्ञापन