फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The building of MCH wing where there is a proposal to build a trauma center

Sant Kabir Nagar News: अधर में मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर बनाने की योजना

Fri, 01 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The building of MCH wing where there is a proposal to build a trauma center
एमसीएच विंग का भवन जहां है ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव 
जिले में मेडिकल कॉलेज और ट्रामा सेंटर बनाने की परियोजना अधर में पड़ी हुई है। स्थिति यह है कि तीन साल बीतने के बाद भी अब तक केवल जमीनें देखी जा रही हैं। इसमें कोई आधारभूत कार्य नहीं किया गया। अभी तक मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चिन्हित नहीं हुई है। वहीं ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। जिससे यह दोनों याेजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 जिले में दौर पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज लिए जमीन की तलाश शुरू की। करीब दो साल तक जमीन की तलाश होती रही। इस दौरान कभी मगहर सूत मिल काे चिह्नित किया गया, तो कभी बनकटवा के पास जमीन देखी गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद से प्रशासन ने जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

इसके साथ ही जंगलऊन में करीब 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां एकेडमिक भवन, हॉस्टल और आवासीय परिसर बनाए बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। प्रस्ताव को स्वीकृति न मिलने के पीछे बताया जाता है कि पीपीपी माडल पर बनने वाले इस मेडिकल काॅलेज के लिए ऐसी भूमि की तलाश की जा रही है जो शहर के नजदीक हो और पठन पाठन के साथ ही आवासीय व छात्रावास की सुविधा एक ही स्थान पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज के रूप में परिवर्तित करने के पीछे सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पर उतनी भूमि ही नहीं है, जितनी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल को स्थापित करने के लिए चाहिए। अगल-बगल बढ़ने की भी संभावना नहीं है, कारण यह है कि वहां पर खाली जमीन ही नहीं है। जिसके चलते इसके प्रस्ताव को पूरा करने में परेशानी आ रही है।
----------------------
मरीजों को घर के नजदीक मिलती सुविधाएं
मेडिकल काॅलेज बनने का सबसे बड़ा फायदा यहां के स्थानीय लोगों को होता। जिले के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज के लिए गोरखपुर और लखनऊ नहीं जाना पड़ा। साथ ही अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का रोना नहीं रोना पड़ता। वहीं ट्रामा सेंटर बनने से दुर्घटना व अन्य स्थितियों के चलते गंभीर मरीजों के जीवन को बचाने के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ती और मरीजों को फौरी तौर पर राहत मिलती तथा रोगियों की मृत्यु दर में कमी आती।
---------------------
एमसीएच विंग में ट्रामा सेंटर व हार्ट सेंटर का गया है प्रस्ताव
पिछले दिनों जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ट्रामा सेंटर व हार्ट सेंटर की स्थापना के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। ट्रामा और हार्ट सेंटर की स्थापना जिला अस्पताल परिसर में बने चार तल के एमसीएच विंग के प्रथम दो तलों पर किया जाय। इन दोनों सेंटरों की स्थापना के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। एमसीएच विंग के भूतल पर इसकी स्थापना की जाएगी। वहीं हार्ट सेंटर की स्थापना दूसरे तल पर की जाएगी। उपर के दो तलों पर गर्भवती महिलाएं रहेंगी।

----------------------
मेडिकल काॅलेज पीपीपी मोड पर बनाया जाना है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। वहीं ट्रामा सेंटर व हार्ट सेंटर के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित एमसीएच विंग का प्रस्ताव भेजने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। ट्राम सेंटर के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद इसे संचलित करा दिया जाएगा।
-आलोक कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed