Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The budget is expected to accelerate growth and reduce inflation.

Sant Kabir Nagar News: बजट से विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद, महंगाई कम होने की आस

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The budget is expected to accelerate growth and reduce inflation.
- औद्योगिक विकास, टेक्सटाइल हब के साथ रोजगार की आस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूबे की सरकार बुधवार को बजट पेश करेगी। इसको लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जिले में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलने और टेक्सटाइल हब बनाने के लिए बजट में प्रावधान की उम्मीद लोग लगाए बैठे हैं। इसके साथ ही अधूरी परियोजनाओं को भी गति मिलने की आस है।
खलीलाबाद आर्थिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। इसकी स्थापना 20 मई 1962 को हुई। 231.34 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में 282 इकाइयां स्थापित की गई थीं। उपेक्षा और अन्य कारणों से कई इकाइयां बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में 107 औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं, जबकि 78 इकाइयां बंद हो चुकी हैं। इसमें ओसवाल फैक्टरी भी शामिल है। 37 लोगाें ने आवंटित भूखंड में आवास बना लिए हैं। 12 आवंटी गोदाम के रूप में भूखंड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यदि औद्योगिक विकास के लिए बजट मिला तो न सिर्फ बंद पड़ी इकाइयां चालू हो सकती हैं, बल्कि लोगाें को रोजगार मिलेगा। जिले में टेक्सटाइल को एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल किया गया है। वजह यह है कि यहां बुनकर उद्योग का कारोबार होता है। लोगों को उम्मीद है कि इसके लिए बजट में प्रावधान होगा, जिससे बुनकर उद्योग को रफ्तार मिल सकती है। इससे रोजगार की उम्मीद बढ़ जाएगी। जिले में अभी तक मेडिकल कॉलेज के लिए भी कुछ नहीं हो सका है, जबकि इसकी घोषणा काफी पहले हो चुकी है। यदि मेडिकल कॉलेज के लिए बजट मिले तो जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
बोले लोग
प्रदेश सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार जिले के औद्योगिक विकास के लिए कदम उठाए तो न सिर्फ जिले का तेजी से विकास होगा, बल्कि लोगाें को रोजगार मिलेगा।
-दिनेश मिश्र, खलीलाबाद
000000000000000000
11 फरवरी को प्रदेश का बजट आएगा, इससे काफी उम्मीदें हैं। महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है, ऐसे में इसपर अंकुश लगे, इसके लिए प्रावधान किए जाने की जरूरत है, ताकि लोगाें को राहत मिल सके।

-दीपक कुमार, खलीलाबाद
000000000000000
जिले में मेडिकल काॅलेज की घोषणा हुई दो साल से अधिक का समय बीत गया है। यदि सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए बजट उपलब्ध कराए तो जिले की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं।
-गणेश यादव, खलीलाबाद
0000000000000000
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शासन को बजट उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि मुख्यालय को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जा सके। इससे विकास की गति तेज होगी।
-दिलीप कुमार, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed