{"_id":"69dd2d9f3f562065510232bb","slug":"the-body-of-an-unidentified-youth-was-found-lying-on-a-bench-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149064-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में बेंच पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में बेंच पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बेंच पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान व आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्थानीय लोगों ने बाईपास स्थित एक बेंच पर एक युवक को अचेत अवस्था में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक उसके शरीर में कोई हरकत न होने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद आसपास के दुकानदारों की सूचना पर बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आसपास के लोगों के अनुसार मृतक कई दिनों से अर्द्ध विक्षिप्त अवस्था में बाईपास के आसपास घूमते देखा गया था।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि 72 घंटा तक डीसीआर व अन्य माध्यम से शव की पहचान का प्रयास किया जाएगा। पहचान न होने पर उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।