{"_id":"67d5c3f3e691ac0c6309df9e","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-in-a-pond-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129910-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला वृद्ध का शव
Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास स्थित तालाब में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे 62 वर्षीय हरिराम राजभर पुत्र विदेशी राजभर शौच के लिए घर से निकले। उसके बाद करीब नौ बजे तक घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनका तलाश करना शुरू कर दिए। तलाश के दौरान गांव के उत्तर स्थित तालाब के किनारे कीचड़ में उनका शव मिला। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत अगर पानी में डूबने से हुई तो शव तालाब के किनारे कीचड़ में कैसे पहुंचा। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। संवाद