{"_id":"6898d9b5272c917c17037fcf","slug":"the-body-found-on-the-railway-track-was-of-a-youth-from-badaun-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136830-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदायूं के रहने वाले युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदायूं के रहने वाले युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को मिले शव की पहचान हो गई है। वह बदायूं जनपद के रहने वाला युवक तोताराम का था, वह मऊ में स्थित अपनी ससुराल से ट्रेन से अपने घर बदायूं जा रहा था।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सरैया बईपास के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार को दोपहर में मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतक की पहचान बदायूं जनपद के उसावा थाना क्षेत्र स्थित सेवा नगला गांव निवासी तोता राम (35) पुत्र नेकसू के रूप में हुई है।
मृतक की पिता नेकसू ने बताया कि उनका बेटा तोताराम दिल्ली में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। उसकी ससुराल मऊ जनपद में थी। जहां उसकी पत्नी और चार बच्चे रहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटा मंगलवार को दिल्ली से ससुराल मऊ गया हुआ था। जहां से वह बृहस्पतिवार को देर शाम गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर बदायू्ं स्थित अपने घर के लिए निकला था। उसी के बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा। जिसके बाद वह लोग बेटे की तलाश शुरू किए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार को उनके गांव के लोगों को खलीलाबाद में एक शव मिलने की सूचना मिली। फोटो देखने के बाद उसकी पहचान की गई। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।