फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The BLOs (Booth Level Officers) received training, and information was given about the next phase.

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षित हुए बीएलओ, अगले चरण की दी जानकारी

Thu, 15 Jan 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The BLOs (Booth Level Officers) received training, and information was given about the next phase.
मेंहदावल। प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मेंहदावल तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों काे प्रशिक्षित किया गया। इसमें मतदाता सूची के आगामी चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि जिन मतदाताओं की अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर अवसर दिया जाए। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मतदाता फॉर्म 6, 7 और 8 का प्रयोग किया जा सकता है। फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए, जबकि अपात्र किसी भी स्थिति में सूची में स्थान न पाएं। उन्होंने बीएलओ से प्रतिदिन के कार्य की रिपोर्ट कार्ड और प्रगति विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बूथों पर बीएलओ की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित जानकारी और सहायता समय पर मिल सके। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार अल्पिका वर्मा, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण, बृजेश यादव सहित सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed