{"_id":"6793d627f2c158b9cd09358e","slug":"the-benefits-of-the-schemes-should-reach-every-person-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127569-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करतीं प्रभारीमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,एडी
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की सात एवं इंटर छह छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया कि सरकार की ओर से फैमिली आईडी बनवाई जा रही, इसकी प्रगति धीमी है। इसे प्राथमिकता पर बनाया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति बिना आईडी के न रहे।
अधिकारी उनके गांवों में जाकर लाभार्थियों का फीड बैक प्राप्त करें। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक कम से कम एक-एक खेल का मैदान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाए जाने के लिए जमीन का चिह्नांकन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान विधायक मेंहदावल ने एफडीआर तकनीक से बनाई जा रही सड़कों को मानक के अनुरूप न होने की शिकायत की।
इस पर संबंधित अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर तत्काल ठीक कराए जाने के लिए निर्देशित किया। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के विकास हित में कराए जा रहे कार्याें एवं आगामी योजनाओं के बारे में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी थानों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी निर्दोष के विरुद्ध मुकदमा न पंजीकृत न हो। कोई भी दोषी बचने न पाए।
बैठक में सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी आदि मौजूद रहे।