फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Bangladeshi government's effigy was burned in protest against the murder of a Hindu youth.

Sant Kabir Nagar News: हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बांग्लादेश सरकार का जलाया पुतला

Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Bangladeshi government's effigy was burned in protest against the murder of a Hindu youth.
बखिरा में बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बांग्लादेश सरकार का मेंहदावल बाईपास पर पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहां की सरकार रक्षा नहीं कर पा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में युवक की हत्या की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही हिंदुओं की रक्षा की जाए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने समय माता मंदिर के पास बैठक की। बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके बार जुलूस की शक्ल में मेंहदावल बाईपास तक पहुंचे। जहां पर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, जिला संयोजक संजय चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयहिन्द प्रजापति, राकेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, उपाध्याय पतिराम मौर्या, आशुतोष त्रिपाठी, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिखा अग्रहरि, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सतेन्द्र प्रजापति, तहसील प्रभारी दूधनाथ, संदीप अग्रहरि, ब्लाॅक अध्यक्ष हैसर सचिन अग्रहरि, महामंत्री संगम राजभर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया

तिघरा। वेणी माधव गोपी नाथ इण्टर काॅलेज चौराहे पर मंगलवार को भाजपा व हिन्दू समाज के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदू को मार कर जला देने पर आक्रोश जताया। बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता डाॅ. हरिओम बक्सी, हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द शंकर पाठक, लाल चन्द निषाद, राजू भारती, दयाशंकर गुप्ता, पप्पू पाठक आदि ने ऐसी घटना पर तत्काल रोक लगाने के साथ केंद्र सरकार तत्काल प्रतिनिधि मंडल भेज कर मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

बखिरा में बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाते लोग-संवाद

बखिरा में बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed