फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The audience was spellbound while watching the tableau of the wedding of Ram and Sita.

Sant Kabir Nagar News: राम सीता विवाह की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शको

Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The audience was spellbound while watching the tableau of the wedding of Ram and Sita.
पौली के गोबिंदगंज में बाल रामलीला में राम सीता के विवाह की झांकी का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के गोविंदगंज में नवरात्र पर चल रही रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह और परशुराम संवाद का प्रसंग मनमोहक रहा।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में पहुंचकर एक आम के बगीचे में ठहरे। इसकी सूचना जनक को मिली और उन्होंने अपने राज्यसभा के विद्वानों और ऋषियों को विश्वामित्र ऋषि के स्वागत के लिए भेजा और उन्हें यथोचित स्थान दिया गया।
वहीं श्रीराम ने जनक नंदिनी को देखा। इसके बाद यज्ञ मंडप में कई देशों के भूपति बैठे थे। जनक जी की शर्तों का उन्हें पता लगा तो कुछ लोगों ने कहा कि सीता भू पुत्री है। जनक ने कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली है। इस पर लक्ष्मण भड़क गए और उन्होंने कहा कि पूरी धरती को गेंद की तरह उछाल दूं।
विज्ञापन

इस पर विश्वामित्र के मना करने पर लक्ष्मण शांत हुए और श्रीराम को विश्वामित्र ने धनुष उठाने का आदेश दिया। प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष टूट गया। इसके बाद जानकी ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उनका वरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यू आदर्श दुर्गा समिति के मोहन वर्मा, राहुल, विकास, नितेश, राजेन्द्र, मस्त राम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed