फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The arrangements for the youth are good, but implementing the schemes on the ground is the biggest challenge.

Sant Kabir Nagar News: युवाओं के लिए व्यवस्था अच्छी, योजनाओं को धरातल पर उतारना सबसे बड़ी चुनौती

Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The arrangements for the youth are good, but implementing the schemes on the ground is the biggest challenge.
एचआरपीजी कॉलेज में बजट लेकर चर्चा करते छात्र छात्राएं-संवाद - फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
संतकबीरनगर। केंद्रीय बजट में युवाओं व बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास निर्माण का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगभग 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। इससे युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सकेगा।
बजट को लेकर सोमवार को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में युवाओं के बीच संवाद न्यूज एजेंसी ने संवाद कराया। जिसमे युवाओं ने बजट को लेकर अपने अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी ने कहा कि सरकार ने बजट के जरिये तकनीकी रूप से युवाओं को दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत पहल की है। यह बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला और देश के भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान सोनी ने कहा कि युवाओं को भविष्य की तकनीक से लैस करने के लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में लैब बनाने की योजना इस बजट में है। लैब बनने से छात्र छात्राओं को प्रेक्टिकल आदि में सहूलियत होगी। इसके साथ ही स्कूलों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना होगा। ताकि पढ़ने वाले छात्र परेशान न हो।

एमए प्रथम वर्ष के छात्र संदीप कुमार ने कहाकि आज का युवा जब उच्च शिक्षा ग्रहण करता है तो उसे पैसे की कमी होने लगती है। ऐसी दशा में सरकार को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा ताकि युवा वर्ग अपनी पढ़ाई जारी रख सके। इसी तरह से नीलम चौहान, दिव्या गुप्ता, स्नेहा यादव, श्वेता सिंह, महिमा चौधरी ने अपने अपने विचारों को रखा।

एचआरपीजी कॉलेज में बजट लेकर चर्चा करते छात्र छात्राएं-संवाद

एचआरपीजी कॉलेज में बजट लेकर चर्चा करते छात्र छात्राएं-संवाद- फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद

एचआरपीजी कॉलेज में बजट लेकर चर्चा करते छात्र छात्राएं-संवाद

एचआरपीजी कॉलेज में बजट लेकर चर्चा करते छात्र छात्राएं-संवाद- फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed