{"_id":"67ed7ddf511988effe0a97fe","slug":"the-arrangement-of-oxygen-supply-in-hospitals-was-checked-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130715-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था परखी
Wed, 02 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग और मेंहदावल, हैंसर सीएचसी पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल किया। इसमें ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता को देखा और आईसीयू तक आक्सीजन पहुंच रहा है कि नहीं यह भी देखा।
अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय ने बताया कि आक्सीजन प्लांट सही तरीके से काम कर रहा है कि नहीं यह देखा गया है। इसके साथ ही आईसीयू, पीआईसीयू में आक्सीजन की सप्लाई है कि नहीं यह भी देखा गया है। आक्सीजन सभी जगह पर पहुंच रहा था। इसके साथ ही तकनीशियन को प्लांट की नियमित जांच का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेंहदावल और हैंसर सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट को भी चेक किया गया है। वहां भी व्यवस्था सही मिली है। इस दौरान जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली आदि मौजूद रहे।