फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The approach road is in bad condition, risk of accidents

Sant Kabir Nagar News: संपर्क मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा

Thu, 14 May 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The approach road is in bad condition, risk of accidents
लोहरैया-बनकटा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। क्षेत्र में संपर्क मार्गों की स्थिति बदहाल है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जगह-जगह गड्ढों, उभरी गिट्टियों तथा रेनकट से टूटी पटरियों के कारण लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत और आग्रह के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही विभागीय अधिकारी। संठी से उमरिया जाने वाले मार्ग पर जिगिनाताल के पास स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है। यहां रेनकट के कारण सड़क की पटरी कट गई है। हालत यह है कि पक्की सड़क के नीचे तक बड़ा गड्ढा बन चुका है, जबकि ऊपर से सड़क सामान्य दिखाई दे रही है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों स्कूल बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बरसात में सड़क ध्वस्त हो सकती है। जिगिना-सिरसी मार्ग, जिगिना-सेमरी मार्ग, बभनौली-मुंडेरा शुक्ल मार्ग लोहरैया-बनकटा मार्ग की भी स्थिति अत्यंत दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगिना निवासी लालचंद, बैरहा निवासी छोटेलाल, शीतलपुरवा निवासी रमाकांत तथा खैराटी निवासी जितेंद्र आदि ने बताया कि सड़क कटने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने तथा कटान वाले हिस्से पर सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed