फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The anti-encroachment squad launched a massive operation, clearing the sidewalks of encroachments.

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने चलाया व्यापक अभियान, खाली हुईं सड़क की पटरियां

Thu, 18 Dec 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The anti-encroachment squad launched a massive operation, clearing the sidewalks of encroachments.
अतिक्रमण हटाता जेसीबी।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि अगर दुबारा अतिक्रमण किया गया तो चालान काटा जाएगा। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन स्थिति यह है कि अतिक्रमण समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान गोला बाजार से लेकर बैंक चौराहे तक चलाया गया। वहीं अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी, एसडीएम, कर निरीक्षक के साथ ही स्थानीय पुलिस और नगर पालिका कर्मियों की पूरी टीम लगी हुई थी। अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के साथ बुलडोजर के साथ ही पालिका के ट्रैक्टर-ट्राॅली भी लगे हुए थे। अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने दर्जनों स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने अवधेश कुमार भारती ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलेगा और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed