{"_id":"69727578e5a31c52500f7804","slug":"the-anniversary-of-ram-lallas-pran-pratishtha-was-celebrated-with-great-pomp-khalilabad-news-c-209-1-kld1020-144858-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाई गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाई गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ
Fri, 23 Jan 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के उमरिया बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंदू सम्मेलन भी हुआ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रभु श्री राम जन जन में विराजमान हैं। बगैर राम के नाम का उच्चारण किए किसी का कल्याण होने वाला नहीं है। उमरिया बाजार में स्थापित प्रभु श्री राम जानकी मंदिर यहां के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्ति पहुंचकर पूजा पाठ करके अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करते हैं। हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि प्रभु श्री राम प्रत्येक हिंदू के रोम रोम में बसते हैं। हिंदू एकता के बगैर समाज में समरता नहीं आ सकती और न ही समाज का विकास हो सकता है। इस मौके पर आयोजित भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए। इस दौरान अशोक कुमार अग्रहरी, राम सिंह यादव, राधेश्याम, अनिल कुमार, नरसिंह, राम सजीवन, हरिराम, शिवप्रसाद, कन्हैयालाल आदि लोग मौजूद रहे।