फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused who molested and assaulted a student is away from the police.

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The accused who molested and assaulted a student is away from the police.
मेंहदावल। क्षेत्र में दो दिन पूर्व छात्रा से छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में आरोपी बनाए युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, और गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी युवक ने 20 सितंबर को एक विद्यालय से पढ़कर वापस जा रही छात्रा से छेड़खानी करने के साथ ही मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को आरोपी के गोरखपुर में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने देर रात तक डेरा जमाए रखा, लेकिन आरोपी युवक उनके हत्थे नहीं चढ़ पाया। वहीं आरोपी युवक के परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न हो पाने पर रोष जताया है, जबकि युवक कस्बे में चल रहे बिच्छू गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उसे संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed