फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused was caught trying to steal from a house.

Sant Kabir Nagar News: घर में चोरी की कोशिश आरोपी को दबोचा

Sun, 15 Feb 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught trying to steal from a house.
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा टोला जगरनाथपुर में शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान घर सुनसान पाकर चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोहरपुरवा टोला जगरनाथपुर निवासी रामदास प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव के गंगाघर चौधरी की पुत्री के मुंडन संस्कार पर अधिकांश लोग माता लेहड़ा मंदिर गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर एक व्यक्ति चोरी की नीयत से घुस गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सर्वेश यादव निवासी नगपुर, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर बताया। तलाशी में उसके पास से तीन स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल फोन, आठ हजार रुपये नकद और बाइक बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed