{"_id":"692dee7c6225b32ac607c3b3","slug":"the-accused-of-attacking-the-shopkeeper-surrendered-in-the-court-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142135-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकानदार पर हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकानदार पर हमले के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थानाक्षेत्र के दुर्गजोत में मोबाइल व्यवसायी के पेट में कैंची घोंपने के आरोपी सोनू ने सोमवार को जिला व सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक नामजद अभियुक्त अरशद को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
भटौली गांव के आदित्य विश्वकर्मा पुत्र राम अजोर विश्वकर्मा बेलहरकला थानाक्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। 25 नवंबर को शाम लगभग छह बजे 10-12 लोगों ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया था। उसके पेट में कैंची घोंप दी थी। घायल का आदित्य विश्वकर्मा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में मंझरिया निवासी सगे भाई अरशद और सोनू मुख्य आरोपी हैं। इनके अलावा 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने अरशद को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया था। उसके भाई सोनू ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है।