फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The 30 marks for Science and Home Science will now be awarded based on practical examinations, not by the school.

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान और गृह विज्ञान के 30 अंक अब स्कूल से नहीं, प्रयोगात्मक परीक्षा से मिलेंगे

Thu, 17 Sep 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The 30 marks for Science and Home Science will now be awarded based on practical examinations, not by the school.
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस वर्ष दोनों विषयों की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षक की ओर से दिए गए अंक अंकपत्र में दर्ज होंगे।
विज्ञापन

ऐसे में छात्रों को अब इन अंकों के लिए स्कूल स्तर के आंतरिक मूल्यांकन पर निर्भर रहने की बजाय प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभा दिखानी होगी। अन्य सभी विषयों का आंतरिक मूल्यांकन पहले की तरह कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने कक्षा-10 की परीक्षा व्यवस्था में यह बदलाव किया है। पुरानी व्यवस्था में स्कूल स्तर पर ही हाईस्कूल के सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन होता था। इसके लिए पांच पॉइंट स्केल ग्रेडिंग का इस्तेमाल किया जाता था और ग्रेड अंकपत्र में दर्ज होता था। अब विज्ञान और गृह विज्ञान के लिए अलग से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ माह पहले दोनों विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। छात्रों को 30 अंक हासिल करने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं अन्य विषयों का आंतरिक मूल्यांकन पूर्व की तरह जारी रहेगा। नई व्यवस्था से छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी के साथ विषय की थ्योरी तैयार करने का भी मौका मिलेगा।

एचआर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि विज्ञान व गृह विज्ञान की पहले आंतरिक परीक्षा होती थी। इससे आराम रहता था लेकिन अब प्रयोगात्मक परीक्षा होने से थ्योरी की तैयारी में भी मदद मिलेगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी के दौरान ही थ्योरी की तैयारी आसानी से हो जाएगी, जिस तरह आंतरिक परीक्षा की तैयारी करते थे, उसी तरह प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी भी आसानी से छात्र कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed