फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Thatch caught fire, agricultural equipment burnt

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में लगाई आग, कृषि यंत्र जले

Sun, 17 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thatch caught fire, agricultural equipment burnt
धनघटा। महुली क्षेत्र के कडसर गांव निवासी वृद्ध ने महुली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने खेत में रखे छप्पर को पुरानी रंजिश में फूंक दिया। जिसके चलते उसमें रखा कृषि यंत्र जलकर नष्ट हो गया। वृद्ध के अनुसार आरोपियों की शिकायत समाधान दिवस पर करने की वजह से आरोपी भड़क गए थे। पुलिस ने न्याय का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कडसर गांव निवासी घिसियावन पुत्र झगड़ू ने बताया कि उसके बच्चे बाहर रहते हैं। वह मजदूरी करके जीवन यापन करता है। घर में पोता-पोतियों के साथ रहता है। गांव के कुछ लोग हमेशा उसे बेवजह परेशान करते हैं। उसके टीनशेड पर ईंट-पत्थर चलाते हैं, जिसकी शिकायत उसने समाधान दिवस पर किया था।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त लोग दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खेत में रखी झोपड़ी को फूंक दिया, जिसमें कृषि यंत्र मोटर, डिलेवरी पाइप, बीज सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। वृद्ध ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed