फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tender process complete, hopes raised for construction of Critical Care Unit

Sant Kabir Nagar News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की जगी उम्मीद

Tue, 17 Feb 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tender process complete, hopes raised for construction of Critical Care Unit
इसी जमीन पर बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लाॅक-संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के पास पोस्टमार्टम हाउस के सामने क्रिटिकल केयर ब्लॉक (यूनिट) बनाया जाना प्रस्तावित है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस इसका निर्माण कराएगी। इस पर 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह बहुमंजिला इमारत होगी। यहां गंभीर से गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन


जिले में जिला अस्पताल व आठ सीएचसी हैं। ऐसे में गंभीर मरीज गोरखपुर या लखनऊ रेफर कर दिए जाते हैं। मरीजों को होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने शासन को क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। दिसंबर 2023 में इसकी मंजूरी मिल गई थी। इसके निर्माण के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल परिसर में जमीन चिह्नित कर ली थी, लेकिन वह जमीन कम पड़ गई थी। इसकी वजह से मामला अधर में लटक गया। हालांकि इसका निर्माण जिला अस्पताल के आसपास ही होना था। इसकी वजह से जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

इधर सीएमओ ने डीएम आलोक कुमार से मिलकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी ताकि क्रिटिकल केयर ब्लॉक को बनाया जा सके। 27 करोड़ रुपये से बनने वाले चार मंजिला भवन में लिफ्ट की भी सुविधा होगी। करीब 35 कमरों का यह भवन होगा। इसमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। साथ ही, गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के सामने खाली जमीन को प्रशासन ने चिह्नित किया है, और जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हस्तांतरित कर दिया गया है। भवन निर्माण के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया है। सीएनडीएस ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद एक माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कार्यदायी संस्था के लोग बता रहे हैं।
0000000000000
चार मंजिला होगा सीसीबी भवन

यह अस्पताल के अन्य हिस्सों से अलग है। इसमें सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी चीजों की निरंतर निगरानी की जाएगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बनने से गंभीर मरीज अब रेफर नहीं होंगे। चार मंजिला इस ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी।


000000000
सीसीबी के निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। अन्य जरूरी प्रकिया की जा रही है। एक माह में इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- देवेंद्र, अवर अभियंता, सीएनडीएस
000000000000
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए जमीन मिल गई। टेंडर प्रक्रिया पूरी है। जल्द ही भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को कहा गया है। इसके बनने से गंभीर मरीजों को लाभ होगा।
-डॉ. रामानुज कनौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed