फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tempo overturns, five injured including mother and son

टेंपो पलटने से मां-बेटा समेत पांच घायल

Sun, 03 Nov 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturns, five injured including mother and son
टेंपो पलटने से मां-बेटा समेत पांच घायल
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जसुई देवघटा के पास रविवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से मां-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र निवासी बबलू पुत्र सलाहुद्दीन मां व रिश्तेदार के साथ अंबेडकरनगर के पिछौछा शरीफ दरगाह गए थे। टेंपो में बैठकर घर लौट रहे थे। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जसुई देवघटा के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक टेंपो से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गई। टेंपो में सवार लोग घायल हो गए। टेंपो में फंसे तमीज फातिमा पत्नी सलाहुद्दीन अंसारी, बबलू पुत्र सलाहुद्दीन एवं रिश्तेदार सलमा पत्नी स्वर्गीय सादिक, गुड्डू पुत्र जब्बार, चंदा पत्नी अनवर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed