फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature started rising again, humidity increased, people worried

Sant Kabir Nagar News: फिर बढ़ने लगा तापमान, उमस बढ़ी, लोग परेशान

Tue, 16 Jul 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising again, humidity increased, people worried
संतकबीरनगर। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान भी बढ़ गया। इस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। इससे लोग परेशान रहे। जो लोग बाहर निकले वह मुंह पर गमछा बांधने को मजबूर हो गए। इस बीच बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। जिससे उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। तापमान बढ़ने से उमस बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए लोग निकले जरूर लेकिन पूरा करने के बाद घर लौट गए। कई लोग तो छांव की तलाश में भटकते नजर आए। कुछ लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। शहर में जहां तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इसके साथ ही लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी हुई है। यही नहीं लो-वोल्टेज की समस्या भी उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि शहर के छोटी सरौली, बड़गो, मैलानी के साथ ही मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े गड़सरपार, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों में लो- वोल्टेज के कारण पंखा-कूलर रेंगकर चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ता हरेंद्र कुमार, राम नारायन आदि ने कहा कि एक तो उमस भरी गर्मी है, ऊपर से बिजली की समस्या बनी हुई हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। विद्युत निगम के एसडीओ केएन शुक्ल का कहना है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। इससे तापमान बढ़ेगा। हालांकि, बीच- बीच में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
00000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed