फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tell yogi govt benifits

योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं

Fri, 19 Mar 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
tell yogi govt benifits
भाजपा के चार साल पुरे होने पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते एमएलसी,ड? - फोटो : KHALILABAD
योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

- विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
- जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। योगी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन को प्रोजक्टर के माध्यम से लोगों को सुनाया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को शॉल और वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में विकास के सभी पहलुओं पर प्रदेश ने अपनी बेहतरीन पहचान दर्ज कराई है। पीएम की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। शांति, सुरक्षा एवं आत्म सम्मान के साथ नागरिकों को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का माहौल दिया गया है। लाभार्थी परक योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, निराश्ररित महिला पेंशन, ओडीओपी, आयुष्मान कार्ड आदि के फायदे गिनाएं। विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि गांव के सबसे गरीब पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश के साथ जिले का भी विकास हुआ है। हर क्षेत्र में विकास का पहिया आगे बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन के दस लाभार्थियों, वृद्धा आश्रम में रहने वाले 15 बुजुर्गों, 10 निराश्रित महिलाओं, आयुष्मान कार्ड के 18 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद में सात लोगों को 28 लाख का ऋण दिया गया। इस अवसर पर डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी प्रमोद यादव, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
प्रदर्शनी के जरिए बताई गई उपलब्धियां
कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें उद्योग, पंचायती राज, पशुपालन, कौशल विकास मिशन, बाल विकास, वन विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, एक जनपद एक उत्पाद और स्वयं सहायता समूह की ओर से विभिन्न उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed