फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Telemedicine center not operated in district hospital

जिला अस्पताल में नहीं हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर का संचालन

Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine center not operated in district hospital
जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर के चिकित्सक से बात करते सीएमएस। - फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल में नहीं हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर का संचालन
विज्ञापन

- कमरे में नहीं लगी एलईडी टीवी और अन्य उपकरण
- सीएमएस ने निरीक्षण कर व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में भी ऑनलाइन मरीजों को देखने के लिए टेलीमेडिसिन सेंटर का संचालन नहीं हो सका है। सेंटर में अभी तक एलईडी टीवी व अन्य उपकरण लगाने आदि के कार्य नहीं हुए, जबकि चिकित्सकों की तैनाती हो चुकी है। सीएमएस नेे शुक्रवार को टेलीमेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया और चिकित्सक को व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया।

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए टेलीमेडिसिन सेंटर का संचालन होना था। अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के पास कमरे को इसके संचालन के लिए अधिकृत किया था। इसका संचालन 15 सितंबर से ही शुरू होना था, पर अभी तक इसका संचालन नहीं हो पाया है, जबकि इसके लिए दो चिकित्सक और स्टाफ नर्स की तैनाती भी हो चुकी है। इसमें लखनऊ में बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन मरीजों से बातचीत करते और अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स मरीजों का बीपी, शुगर आदि जांच रिपोर्ट ऑनलाइन लखनऊ बैठे चिकित्सकों को भेजतीं। उसके बाद वहां के चिकित्सक दवा लिखते और मरीजों को अगली तिथि देते, लेकिन अभी तक सेंटर के कमरे में एलईडी टीवी व अन्य उपकरण नहीं लग सके हैं। जिससे इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने शुक्रवार को टेलीमेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की और इसका संचालन जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed