{"_id":"603e747f8ebc3e8cd11fda83","slug":"tehsil-adminstration-arrest-bakayedaar-khalilabad-news-gkp3868365132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन ने बकाएदार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को तीन घंटे तक बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन ने बकाएदार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को तीन घंटे तक बैठाया
विज्ञापन

खनन रॉयल्टी के 59 लाख 97 हजार रुपये हैं बकाया,
15 लाख का चेक दिया और 15 दिन की मोहलत मांगी, तब जाने दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खनन रॉयल्टी के 59 लाख 97 हजार के बकाएदार मेंहदावल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी को तहसील प्रशासन ने तीन घंटे तक बैठाए रखा। उन्होंने 15 लाख का चेक काटकर दिया और बकाया रकम जमा करने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी, तब उन्हें जाने दिया गया।
एसडीएम अजय तिवारी के मुताबिक मेंहदावल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी खनन की रॉयल्टी के 59 लाख 97 हजार के बकाएदार हैं। गोरखपुर प्रशासन ने उनके खिलाफ आरसी जारी करते हुए वसूली के लिए डीएम को पत्र भेजा था। डीएम के निर्देश के क्रम में बकाए की वसूली की कोशिश तहसील प्रशासन ने शुरू की। बकाया जमा न करने पर फूलचंद्र चौधरी की जमीन कुर्क की गई थी। 12 मार्च को नीलामी है। तहसीलदार कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। मंगलवार को वह मेंहदावल ब्लॉक के पास दिखाई पड़े तो अमीन उन्हें पकड़कर तहसील मुख्यालय ले गए। वहां करीब तीन घंटे तक फूलचंद्र को बैठाए रखा गया। उन्होंने 15 लाख का चेक काटकर दिया और बकाया रकम जमा करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा। इसपर उन्हें जाने दिया गया। बकौल एसडीएम, यदि इस बीच उन्होंने शेष रकम जमा नहीं की तो उनकी जमीन नीलाम कर दी जाएगी।