{"_id":"6a87468d00fe90ac880a0a21","slug":"teenager-strolling-injured-after-being-hit-by-a-bike-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155849-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टहल रहा किशोर बाइक की टक्कर से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टहल रहा किशोर बाइक की टक्कर से घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से टहलने निकला किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन किशोर को लखनऊ ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में शुरू कर दी है। मोलनापुर गांव निवासी रामप्रीत जायसवाल ने महुली थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि उनका पौत्र शिवांश पुत्र बैजनाथ जायसवाल 27 जुलाई की सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए पक्की सड़क पर गया था। मोलनापुर चौकी से कुछ दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में शिवांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में काफी चोट आई। परिजन को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। शिवांश को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया वहां भी हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद परिजन उसे लखनऊ ले गए। वहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
हादसा करने वाले बाइक चालक की पहचान तरुण चौरसिया निवासी सिसवा, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर के रूप में बताई गई है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के दादा की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।