फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager returning from aunt's house killed after being hit by a pickup truck.

Sant Kabir Nagar News: मौसी के घर से लौट रहे किशोर की पिकअप की टक्कर से मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teenager returning from aunt's house killed after being hit by a pickup truck.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे डीघा के पास बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो घायलों में से एक घायल की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल का उपचार यहीं पर शुरु कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आषुष अपनी माैसी के यहां भीटीरावत सहजनवा, गोरखपुर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने माैसेरे भाई और उसके एक मित्र के साथ बाइक से अपने घर खलीलाबाद की तरफ लाैट रहा थ। डीघा के पास पीछे से आ रहे पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया। घटना के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने उनका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी ध्रुव नारायण यादव ने बताया कि उपचार के दौरान आयुष यादव उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी बंतवार थाना धनघटा की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय सचिन शर्मा निवासी भीटी रावत थाना सहजनवां, गोरखपुर की गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल 19 वर्षीय अमित कुमार निवासी भीटी रावत थाना सहजनवां, गोरखपुर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed