{"_id":"6a234b801f712c6f240674b4","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-sparks-outcry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151683-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव का मामला
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सुनीता पुत्री रामनवल की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सुनीता करीब 10 वर्षों से बालूशासन गांव में अपनी बड़ी बहन शारदा और जीजा बुद्धिलाल के साथ रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम भोजन करने के बाद वह घर के दूसरे तल पर स्थित कमरे में सोने चली गई।
परिजनों के मुताबिक, रात करीब साढ़े दस बजे उसकी बड़ी बहन शारदा कमरे में पहुंची तो सुनीता फंदे से लटकी हुई मिली। यह देख वह चीख-पुकार करने लगी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में किशोरी को नीचे उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।