{"_id":"696d37a661801d3cef05284c","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-her-house-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-144656-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Mon, 19 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद जांच करती पुलिस
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बरईपार गांव के टोला बनगांवा गांव में रविवार को शाम करीब 4 बजे 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है।
बताया जाता है कि ज्योति (15) के पिता हीरालाल और भाई मजदूरी के सिलसिले से कहीं बाहर रहते हैं। परिवार में सिर्फ उसकी मां और भाभी घर पर रहती हैं। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि किशोरी की मां बरफा देवी ने किशोरी के फंदे से लटक कर जान दे देने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने तक परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार दिया था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि किशोरी कुछ मंदबुद्धि की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।