फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenage girl fainted while walking on the roof, died during treatment

Sant Kabir Nagar News: छत पर टहल रही किशोरी हुई अचेत, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl fainted while walking on the roof, died during treatment
मृतक आयुषी की फाइल फोटो
तिघरा/नन्दौर। बखिरा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में मंगलवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह चाय पीकर छत पर टहल रही थी, इसी दौरान अचानक अचेत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बौरव्यास गांव निवासी वीरेन्द्र राय की पुत्री आयुषी (16) की तबीयत मंगलवार की सुबह अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचाए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस को दी। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार दूबे के अनुसार परिजनों ने बताया कि आयुषी सुबह चाय पीकर अपने घर के छत पर टहल रही थी। वहां पर वह अचानक अचेत होकर गिर गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed