फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teenage boy injured in harsh firing

ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर घायल

Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
teenage boy injured in harsh firing
हर्ष फायरिंग में घायल किशोर राज सिंह। - फोटो : KHALILABAD
ऑर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में किशोर घायल
विज्ञापन

सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर हुआ घायल
प्रधान प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के औराडाड़ गांव में रविवार की रात आई बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के दाहिने पैर में लगी। घायल किशोर को लोग पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।

औराडाड़ निवासी कृष्ण मोहन सिंह का आरोप है कि गांव निवासी रघुवीर यादव की बहन की शादी थी। बरात में ऑर्केस्ट्रा के कलाकार नृत्य कर रहे थे। उनके छोटे भाई दुर्गविजय सिंह का 14 वर्षीय बेटा राजसिंह गांव निवासी साथियों के साथ ऑर्केस्ट्रा देख रहा था। आरोप है कि उसी दौरान चार लोग कट्टे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर कृष्ण मोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनको देखकर उनका भतीजा भी पास आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि कृष्ण मोहन सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इसमें वह बाल-बाल बच गए और भतीजा राजसिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद जमीन पर गिर कर राज सिंह तड़पने लगा। उसे उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राज सिंह का इलाज चल रहा है। सीओ रामप्रकाश ने बताया कि इस मामले में औराडाड़ निवासी सुनील, धीरज यादव, फनफन यादव और प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के पकड़ में होंगे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed