फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teen injured in accident dies during treatment

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teen injured in accident dies during treatment
आनंद की फाइल फोटो ।
धनघटा। क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी हादसे में घायल 13 वर्षीय किशोर की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जबकि उसके साथ घायल हुआ किशोर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम 13 वर्षीय आनंद गौड़ पुत्र लाल बहादुर गौड़ और ननिहाल आया 14 वर्षीय यश एक स्कूटी पर सवार होकर तालाब की ओर से घर की ओर जा रहा था। सन्ठी अशरफपुर मार्ग के जिगिना गांव के करीब स्थित पेड़ से अनियंत्रित होकर स्कूटी टकरा गई। जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बता डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रधान संतराम साहनी ने बताया कि जिला अस्पताल से भी दोनों किशोर को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह आनंद गौड़ की मौत हो गई। यश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed