फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teen died due to electrocution

Sant Kabir Nagar News: करंट से किशोर की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने अधीक्षक समेत दो डॉक्टरों को पीटा

Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
teen died due to electrocution
जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर बन्हैती टोला निवासी मृतक गणेश चौहान के परिजनो से जानकारी लेती पुलिस।
फोटो के साथ---
विज्ञापन

चिकित्सकों की लापरवाही से नाराज थे ग्रामीण
- डॉक्टरों का आरोप अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोर की हो चुकी थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के टाड़ा गांव के बन्हैती के रहने वाले किशोर की करंट की चपेट में आने से बुधवार शाम मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण किशोर को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने उपचार में लापरवाही का आरोप मढ़कर हंगामा मचाया। आरोप है कि ग्रामीणों ने अधीक्षक समेत दो डॉक्टरों की पिटाई कर दी। बचाव में आए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से भी हाथापाई की।

क्षेत्र के टाड़ा गांव के बन्हैती टोला निवासी 17 वर्षीय गणेश चौहान पुत्र राम प्रसाद बुधवार शाम मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। उसी दौरान गणेश करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और गांव के लोग किशोर को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित बड़े पिता रूदल, जितेंद्र कुमार, रवि प्रताप ने बताया कि अस्पताल से एक डॉक्टर भाग गए थे। किशोर को लेकर लोग गांव गए, जहां किशोर की सांस चलने की जानकारी हुई तो उसे फिर सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी देखने को मिली। डॉक्टर की लापरवाही का आलम यह है कि मरीज को ठीक से देखते तक नहीं है, सीधे रेफर कर देते हैं। यही हुआ डॉक्टर ने किसी तरह झुलसे किशोर को जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार राव का आरोप है कि किशोर को जब लोग अस्पताल लेकर आए थे तो उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी वजह से किशोर का उपचार करने की नौबत ही नहीं आई। अधीक्षक का आरोप है कि ग्रामीणों ने अस्पताल में उपद्रव किया और बाद में उनकी और डॉक्टर नूर आलम की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों डॉक्टरों को गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। जबकि एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया था। परिजन किशोर को पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। डॉक्टरों के पिटाई किए जाने की न तो कोई सूचना है और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed