{"_id":"5d5ad0a88ebc3e89d87ac013","slug":"teasing-girl-beat-her-father-khalilabad-news-gkp3181906184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेडख़ानी के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से छेड़खानी, बचाव करने गए पिता पर हमला
पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी के साथ उसी गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी की गई। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे पिता के सिर पर आरोपी युवक ने सरिया से हमला भी किया। जिससे वह घायल हो गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ बखिरा थाने में छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी एसओ बखिरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी 17 अगस्त की रात घर की छत पर सो रही थी। गांव के ही एक युवक ने गलत नियत से भोर में करीब तीन बजे छत पर चढ़कर किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। जिसका किशोरी ने विरोध किया। किशोरी के द्वारा शोर मचाने पर युवक ने गाली देते हुए जान माल की धमकी देने लगा। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर छत पर उसके पिता पहुंच गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किए तो युवक ने उनके सिर पर सरिया से वार किया। जिससे वह घायल हो गए। उसके बाद युवक किशोरी और उसके पिता को धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। किशोरी के पिता ने प्राथमिक उपचार के बाद तहरीर दी है। प्रभारी एसओ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पर छेड़खानी, गाली देने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।