फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Team prevented from conducting inspection; shop sealed.

Sant Kabir Nagar News: टीम को जांच करने से रोका दुकान सील

Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Team prevented from conducting inspection; shop sealed.
जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। स्रोत-विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड-द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में शुक्रवार को दूध और उससे जुड़े पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्ञान मिल्क वितरक की फर्म पर टीम को जांच करने से रोक दिया गया। इस दौरान टीम और वितरक से बहस और नोकझोंक हुई। अंत में टीम ने फर्म सील कर दी।
दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद खाद्य पदार्थ की जांच के लिए शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में एक टीम जांच के लिए खलीलाबाद तहसील बंजरिया स्थित शंकर जी जायसवाल (ज्ञान मिल्क वितरक) की फर्म नवमी ट्रेडर्स पर पहुंची। खाद्य कारोबारकर्ता के प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण चस्पा नहीं था, जिसे मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया और शंकर जायसवाल ने अपने बेटे पवन जायसवाल व प्रवीण जायसवाल को फोन करके बुला लिया। सतीश कुमार सहायक ने बताया कि उक्त लोगों ने खाद्य सचल दल के सदस्यों को जांच करने से रोका।
विज्ञापन

इस कारण इस प्रतिष्ठान की मौके पर जांच नहीं हो सकी। इसके बाद खाद्य सचल दल द्वारा नायब तहसीलदार व पुलिस बल के साथ पुनः उक्त प्रतिष्ठान पहुंचा गया। प्रतिष्ठान मालिक नवीन जायसवाल से खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके और बोले कि मेरे पास किसी प्रकार का खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण नहीं बना है, लेकिन मैं ज्ञान दूध व दुग्ध पदार्थ खोआ पनीर का थोक विक्रेता हूं। मैं पूरे जनपद में ज्ञान दूध का डिस्ट्रीब्यूटर हूं। इसके उपरांत टीम द्वारा उनके खाद्य प्रतिष्ठान स्थल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाने में तहरीर दे दी गई है। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अवरोध उत्पन्न करने पर सक्षम न्यायालय में दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed