{"_id":"673a30bdffacccf6eb04048c","slug":"team-formed-to-investigate-hsrp-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123971-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एचएसआरपी की जांच के लिए गठित की गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एचएसआरपी की जांच के लिए गठित की गई टीम
Sun, 17 Nov 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के वाहन स्वामियों को अब अपनी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर (एचएसआरपी) प्लेट दुरुस्त रखना होगा, नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। एआरटीओ कार्यालय ने टीम गठित की है, जो जल्द ही सघन जांच अभियान चालू करेगी। जो लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाएं होंगे वह नियमावली के उल्लंघन के दोषी होंगे।
हर वाहन की पहचान उसके पंजीयन संख्या यानी नंबर प्लेट से होती है। इसके लिए परिवहन विभाग एचएसआरपी नंबर प्लेट जारी करता है। इसी नंबर से ही वाहन की सभी वैधानिक व औपचारिक गतिविधियां संचालित होती हैं। अधिकतर लोग अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट को विविध तरीके से लगवाते हैं। कुछ लोग नंबर प्लेट में बदलाव भी कर लेते हैं।
ऐसे में हर वाहन का नंबर प्लेट नियमावली के अनुसार लगाना जरूरी होता है। विषम परिस्थितियों में नंबर प्लेट परिवर्तित होने के कारण भी कई तरह की समस्याएं आती हैं। परिवहन विभाग का तर्क है कि ऐसे वाहन हाईवे पर लगे कैमरों को चकमा देकर ऑनलाइन चालान से बच जाते हैं। वहीं कई दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, कार व अन्य वाहनों का नंबर लगाकर धोखा देते हैं।