फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers show anger at not provided salary

दीपावली पूर्व शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, नाराजगी

Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
teachers show anger at not provided salary
दीपावली पूर्व शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, नाराजगी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दीपावली से पूर्व शिक्षकों का वेतन न देने पर नाराजगी जताई गई।

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि सरकार द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर रखते हुए एक नवंबर तक सभी विभाग के कर्मचारियों को प्रत्येक दशा में वेतन देने का निर्देश दिया गया था। फिर भी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर शासनादेश का कोई भी प्रभाव नहीं रहा। जिस कारण लगभग पांच हजार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दो नवंबर की शाम पांच बजे तक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इससे शिक्षक दीपावली पर वेतन नहीं पा सके। उन्होंने कहा कि संघ ने एक नवंबर को ही वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र सौंपकर वेतन देने की मांग की थी। विगत कई माह से यही प्रक्रिया चल रही है। ऐसा प्रतीत होता है अधिकारी जानबूझकर शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। बैठक में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई। इस दौरान ओम प्रकाश यादव, केसी सिंह, विजय नाथ यादव, जफीर अली करखी, मोहम्मद आजम, उदय प्रताप यादव, रामचरित चौधरी, शिवानंद मिश्र, निजामुद्दीन, अखिलेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed