फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Secretaries and Panchayat Assistants learned the tricks to increase the income of the Gram Panchayat.

Sant Kabir Nagar News: सचिवों व पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के सीखे गुर

Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Secretaries and Panchayat Assistants learned the tricks to increase the income of the Gram Panchayat.
सेमरियावां। पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके राजस्व स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को ब्लॉक सभागार में सचिवों व पंचायत सहायकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मजबूत राजस्व-सशक्त पंचायत थीम पर आयोजित प्रशिक्षण में ओएसआर पोर्टल और पंचायतों के राजस्व स्रोतों में वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर दीनानाथ गुप्ता ने सचिवों व पंचायत सहायकों को ओएसआर पोर्टल के उपयोग और पंचायतों की आय बढ़ाने के विभिन्न स्रोतों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पंचायतों के राजस्व को मजबूत करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और आय के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में पंचायत सहायकों की भूमिका पर जानकारी दी। दो बैच में आयोजित प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों की उपस्थिति हालांकि चर्चा का विषय रही। कार्यशाला में आधे से अधिक पंचायत सहायक नदारद रहे। ऐसे में पंचायतों को राजस्व के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों की गैरहाजिरी से प्रशिक्षण की उपयोगिता पर सवाल भी उठे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत सहायक संघ रिजवानुलहक, दानिश फारूक, आशीष कुमार, गिरिजाशंकर, रामभवन, विजय कुमार, रूमा चौहान, साजिया प्रवीन, सूरज कुमार, पुष्पा अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed