Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers protested against the discrepancy in adjustment

Sant Kabir Nagar News: समायोजन में विसंगति को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the discrepancy in adjustment
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते प्राथमिक ​शिक्षक -स्रोत ​शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शिक्षकों के समायोजन विसंगति को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौपा। इसके साथ ही बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संघ ने समायेाजन को निरस्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि समायोजन में तमाम विसंगतिया है। इसके लिए डीएम को पत्र दिया तो उन्होंने एडीएम के पास भेज दिया। इसके बाद एडीएम ने बीएस से वार्ता की। वार्ता के उपरांत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की वरिष्ठता सूची छात्र संख्या सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मांग की, परंतु बीएसए द्वारा तीन घंटे बाद भी सूची उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे जनपद के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी विरोध के बाद सायं 5:00 बजे आधी अधूरी सूचना के साथ सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएसए द्वारा समायोजन हेतु ब्लाकों से प्राप्त सूची, संगठन को उपलब्ध न कराना स्वयं ही समायोजन की पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है। आरटीई के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 150 से कम नामांकन पर प्रधानाध्यापक को पदास्थिपित नहीं किया जा सकता है, परंतु इस समायोजन में जितने भी प्रधानाध्यापक को हटाया गया है। उन्हें पुनः 150 से कम नामांकन वाले विद्यालयों पर ही भेजा गया है। कुछ शिक्षकों को टीईटी पास न होने के कारण उच्च प्राथमिक से हटाकर 150 से कम नामांकन वाले विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षक की जगह कनिष्ठ शिक्षक को समायोजित किया गया है। कुछ महिला शिक्षिकाओं को अन्य ब्लाकों में बहुत दूर समायोजित किया गया है। समायोजन में हुई विसंगतियां यदि दूर नहीं की गई तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed