{"_id":"65e219e3678c1f1dd50cb56d","slug":"teachers-protested-against-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110598-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने किया विरोध
Fri, 01 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- परिषदीय शिक्षकों और छात्रों की होनी है आनलाइन उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी एक फरवरी से शुरू हो गई है, लेकिन शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में शिक्षकों ने खलीलाबाद बीआरसी पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों और बच्चों की प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी होनी है। जिसके लिए टैबलेट दिया गया है, लेकिन सिम नहीं दिया गया है। जिससे शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं कर पा रहे हैं। अगर हाजिरी नहीं लगी तो शिक्षकों का वेतन रोकने की बात विभाग के लोग कहते हैं। इससे शिक्षकों का उत्पीड़न भी बढ़ेगा। विभाग सिम दे क्योंकि शिक्षक अपने कार्ड पर सिम नहीं ले सकते हैं। इससे उनकी गोपनीयता भी भंग होगी। इस दौरान शरदेंदु पांडेय, श्रद्धा चौधरी, राजकुमारी, ब्रजेश, अरविंद पांडेय, पार्वती, संध्या, सुनीता यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।